logo

हिमंता बिस्वा ने मोबाइल से दिया भाषण, कहा- अर्जुन मुंडा खूंटी के ही नहीं देश के सबसे बड़े आदिवासी नेता 

H_BISWA.jpg

तमाड़
भारी बारिश और आंधी के कारण असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा आज तमाड़ नहीं पहुंच सके। आज झारखंड के प्रथम और देश में चौथे चरण के चुनाव प्रचार के अंतिम दिन उन्हें बोकारो से हेलीकॉप्टर से तमाड़ आना था और केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा के लिए चुनावी सभा करनी थी। बाद में सरमा ने मोबाइल स्पीकर से उपस्थित जनसमूह को संबोधित किया। तमाड़ के अमलेशा मैदान में उन्होंने कहा कि अर्जुन मुंडा खूंटी का तो बेटा है ही देश के आदिवासी समाज का सबसे बड़ा नेता है। खूंटी के लिए तो काम करते ही हैं बल्कि असम सहित अन्य क्षेत्रों में जाकर आदिवासी समाज का कल्याण करते हैं। 

मंत्री के घर से मिले कैश की चर्चा की

बिस्वा ने कहा कि आप देख रहे हैं कि झारखंड में क्या चल रहा है कुछ दिन पहले मंत्री के पीए के घर से ईडी को 35 करोड़ रुपए मिलता है तो आप समझ सकते हैं कि मंत्री के घर में कितना कैश मिलेगा। अर्जुन मुंडा जीत कर आएगा तो मंत्री बनेगा उसके बाद झारखंड में भी भाजपा की सरकार बन जाएगी। बांग्लादेशी घुसपैठिये आदिवासी इलाकों में घुसकर आदिवासी बहनों से शादी करते हैं और उसके बाद आदिवासियों की जमीन पर कब्जा कर लेते हैं। झारखंड में जितना कन्वर्जन चल रहा है उनके खिलाफ भी हमें आवाज उठाने की जरूरत है। 

झारखंड में बीजेपी की सरकार बनने का दावा 
बिस्वा ने आगे कहा, हमारे देश में बीजेपी की सरकार बनेगी। उसके आगे झारखंड में डबल इंजन सरकार बनेगी। हम लोग सब मिलकर झारखंड का कल्याण के लिए झारखंड की अस्मिता के लिए और झारखंड के विकास के लिए काम करेंगे। आजसू पार्टी प्रमुख सुदेश महतो ने कहा कि ये चुनाव हमारे लिए नकारात्मक सोच वाले से लड़ाई है। समाज को तोड़ने वाली शक्ति के खिलाफ है। ये चुनाव राष्ट्रीय चुनाव है, देश कौन चलाएगा और देश को प्रगति पथ पर कौन ले जाएगा इसका चुनाव है। 

 

हमें फॉलो करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें -                    

https://chatwhatsappcom/H6JHUZV9z0LIcfjbcYlVDn


 

Tags - Himanta Biswa SarmaASSAM CM Arjun Munda KHUNTI